Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

बरेली में पुलिस ने आरोपियों को सिखाया ऐसा सबक

बरेली के डीडीपुरम के रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और मालिक को पीटने के चार आरोपी सोमवार को जेल भेज दिए गए। हवालात से माफी मांगते निकल रहे आरोपियों का वीडियो भी वायरल हो रहा है। सपा पार्षद को थाने में बैठाने के बाद दबाव बना तो ये कार्रवाई हो सकी। हालांकि, पार्षद का भाई नाबालिग निकला तो उसे जेल नहीं भेजा गया।

रविवार रात डीडीपुरम स्थित क्षितिज सक्सेना के रेस्टोरेंट में खाने के 200 रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। थोड़ी देर में सपा पार्षद का छोटा भाई 25 हथियारबंद लोगों को साथ लेकर वहां आया। आरोपियों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। क्षितिज व उनके कर्मचारियों को बाहर निकालकर पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। सपा पार्षद के भाई व 25 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट हुई है। प्रेमनगर पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए रातभर दबिश दी, पर सभी फरार हो गए।