Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

कोटा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रहलाद गुंजल पर अवैध खनन का मामला दर्ज

 पुलिस ने कथित अवैध खनन के मामले में कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के खिलाफ चोरी, आपराधिक अतिक्रमण और सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण का मामला दर्ज किया।

अधिकारियों ने बताया कि गुंजल की स्टोन क्रशर यूनिट के खिलाफ कार्रवाई सोमवार और मंगलवार को की गई। ये कार्रवाई कोटा के अनंतपुरा एरिया में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान कांग्रेस नेता अमीन पठान के फार्महाउस समेत तीन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के एक दिन बाद की गई है। 

मंगलवार को मीडिया कर्मियों से प्रहलाद गुंजल ने कहा कि स्टोन क्रशर से संबंधित सभी कागजात सही हैं। उन्होंने ये राजस्थान में बीजेपी की राजनैतिक बदले की कार्रवाई है। 

गुंजल ने कहा कि सरकार चार जून को लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर डरी हुई है। वो बीजेपी विरोधी किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।