Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

झारखंड के रांची में आज INDIA की न्याय महारैली

देश में इन चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. चारों तरफ चुनाव का शोर सुनाई दे रहा. सभी राजनीतिक दल जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं. इस बीच इंडिया गठबंधन रविवार को झारखंड में महारैली करने जा रही है. राजधानी रांची में आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी,समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी समेत देशभर के करीब 28 दलों के तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे. बताया जा रहा है कि रैली में करीब 5 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे.