Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

हैदराबाद पुलिस ने जब्त किया 150 किलो गांजा, 8 गिरफ्तार

हैदराबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान में 150 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत 60 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आठ गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

हैदराबाद के डीएसपी वाई. वी. एस. सुधींद्र ने कहा कि पुलिस ने संयुक्त अभियानों में अंतरराज्यीय गांजा गिरोह का भंडाफोड़ करके आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आठ आरोपितों में से पांच ओडिशा के बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हैदराबाद पुलिस ने जब्त किया 150 किलो गांजा, 8 गिरफ्तार