Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

कुपवाड़ा में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के वावुरा इलाके में कोट नाला जंगलों में सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

सूचना मिलने पर, सेना की 160 टीए और  कुपवाड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया है। आतंकी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस और सेना आसपास के इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है। 

तलाशी अभियान  के दौरान एके-मैगजीन, 1450 राउंड एके-गोला-बारूद, 190 राउंड स्नाइपर गोला-बारूद, दो-दो पिस्तौल और पिस्तौल मैगजीन के अलावा एक-एक गोला-बारूद पाउच, दूरबीन और वॉकी-टॉकी बरामद हुए हैं।