Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

गिरफ्तारी के बाद शाहजहां शेख को बड़ा झटका, TMC ने 6 साल के लिए पार्टी से किया निलंबित

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस ने गिरफ्तारी के बाद शेख शाहजहां को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। शेख शाहजहां पर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं का यौन शोषण करने और जबरन जमीन हड़पने का आरोप है। 

55 दिनों से फरार चल रहे शेख को पुलिस ने गुरुवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। शेख के फरार रहने के दौरान उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं के नेतृत्व में कई हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए। 

डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा, "हमने शाजहान शेख को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित करने का फैसला किया है। हमेशा की तरह हम अपनी बात पर रहते हैं। हमने पहले के उदाहरण में भी ऐसा किया और हम आज भी ऐसा कर रहे हैं। लेकिन हम बीजेपी को उन नेताओं को निलंबित करने की चुनौती देते हैं, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के और कई आपराधिक मामले हैं।"