Breaking News

‘उनकी तहेदिल से इच्छा है कि केजरीवाल मर जाए’ बीजेपी पर बरसे दिल्ली के सीएम

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोमवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. दोनों नेताओं ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला है. दिल्ली के सीएम ने कहा कि उनकी (बीजेपी) तहे दिल से इच्छा है कि केजरीवाल मर जाए. 21 दिन में किसी का 7 किलो वजन गिर जाए, यह बहुत गंभीर बात है. अंतरिम बेल को लेकर मैंने सिर्फ सात दिन का समय मांगा है, ताकि मैं टेस्ट करा सकूं.