Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

हिमाचल प्रदेश: शिमला में ठंड का सितम जारी, कुफरी और नारकंडा में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है। रविवार को सुबह से टूरिस्ट स्पॉट कुफरी और नारकंडा में बर्फबारी हो रही।

वहीं, शिमला में ठंड का सितम ऐसा है कि वहां पर तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। हिल स्टेशन पर सुबह-सुबह 116 एक्यूआई दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

14 जनवरी की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश 19 जनवरी तक जारी रहने की उम्मीद है।