Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी को रहेगी छुट्टी, सीएम सुक्खू ने किया ऐलान

Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को राज्य में 22 जनवरी को राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' के दिन छुट्टी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों से 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मौके पर अपने घरों में दीया जलाने की अपील की।

उन्होंने कहा, "केंद्र ने पहले ही घोषणा कर दी है कि पूरे भारत में उसके सभी कार्यालयों, संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह पर आधे दिन की छुट्टी होगी। हम तो कल पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा करते हैं।"