Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

हिमाचल प्रदेश: बीजेपी ने राज्य में सदस्यता अभियान शुरू किया

हिमाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को शिमला के गेयटी थिएटर से 'प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान-2024' की शुरुआत की। इस आयोजन में पहले सदस्य के रूप में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का नामांकन हुआ।

बिंदल ने कहा, "16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में रखा है। 200 सदस्य प्रति पोलिंग बूथ के हिसाब से सदस्य बनाने का हमारा काम शुरू हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना यानी राष्ट्र के लिए, राष्ट्रीयता के लिए, राष्ट्र प्रेम के लिए, राष्ट्र के विकास के लिए बनने वाला वो व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का सदस्य होगा।"

हर छह साल में आयोजित होने वाले बीजेपी के सदस्यता अभियान के दौरान मौजूदा सदस्यता का नवीनीकरण किया जाता है और नए सदस्यों का नामांकन किया जाता है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने सोमवार को अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को अभियान के पहले सदस्य के रूप में नामांकित किया।