Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आग से मुकाबला करने के लिए हाइटेक फायर ब्रिगेड तैयार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ को दिव्य और सुरक्षित बनाने की दिशा में अग्निशमन विभाग भी हाइटेक हो गया है। दमकल विभाग ने आग से संबंधित आपात हालात से निपटने की अपनी तैयारियों के तहत हाई तकनीक वाले अग्निशमन वाहनों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाई।

आयोजन के लिए विभाग की तैयारी बढ़ाने के लिए एडीजी पद्मजा चौहान ने वाहनों को लॉन्च किया। ये अत्याधुनिक वाहन आपात हालात में आग से तेजी से निपटने के लिए विशेष उपकरणों और तकनीकों से लैस हैं। चौबीस घंटे निगरानी पक्की करने के लिए, अग्निशमन विभाग ने पूरे कुंभ मेला मैदान में अलग-अलग जगहों पर अग्निशमन चौकियां स्थापित की हैं।

इन चौकियों पर प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात होंगे और वे उन्नत अग्निशमन गियर से सुसज्जित होंगे, जो आग से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार होंगे। अग्निशमन विभाग ने जनता को भरोसा दिलाया कि सभी फायरमैन पूरी तरह से प्रशिक्षित और सुसज्जित हैं, जिससे कार्यक्रम में प्रतिभागियों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए त्वरित प्रतिक्रिया मुमकिन हो सके।