Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

दून, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम का मूड बदलते देर नहीं लगती है. आने वाले दिनों में राज्य में जमकर बारिश होने वाली है. IMD ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के लिए तेज बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में देवभूमि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में अतिवृष्टि की संभावना है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. जहां पहाड़ी इलाकों में मेघ जमकर बरसेंगे, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को सताने वाली है क्योंकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने के साथ ही चटख धूप खिलने के आसार हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, बारिश न होने के चलते राज्य के मैदानी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा और उमस बनी रहेगी. उत्तराखंड में 13 सितंबर तक एक बार फिर मानसून की अच्छी एक्टिविटी होने से राज्य के पहाड़ी जिलों में भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है.