Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

चेन्नई में घने कोहरे के कारण विमानों की आवाजाही बाधित

तमिलनाडु में आज घने कोहरे की वजह से चेन्नई एयरपोर्ट पर कई उड़ानों में देरी हुई । इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में मस्कट और दुबई सहित दूसरी जगहों से आ रही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को पास के तिरुपति और हैदराबाद हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया। कुछ घरेलू उड़ानों में भी मामूली देरी हुई।

चेन्नई हवाई अड्डे पर सुबह घने कोहरे के कारण विमानों का आगमन और प्रस्थान बाधित हुआ, जिसके कारण कुछ अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें निकटवर्ती शहर भेजना पड़ा। 

अधिकारियों ने बताया कि विमानों के परिचालन में सुबह छह-सात बजे के बीच देरी हुई और मस्कट एवं दुबई जैसे स्थानों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों का मार्ग परिवर्तित कर उन्हें पास के तिरुपति और हैदराबाद हवाई अड्डों पर भेजा गया।