Breaking News

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी     |   देहरादून: ट्रक और पुलिस वैन में टक्कर, IRB के चार जवान और 2 बाइक सवार घायल     |   रेजीनगर उपचुनाव के बीच AJUP विधायक हुमायूं कबीर गिरफ्तार किए गए     |   लखनऊ: चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी मौजूद     |   असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप     |  

तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Tamil Nadu: भारतीय मौसम विभाग ने कन्याकुमारी, रामनाथपुरम, तूतुकुडी, नीलगिरी, कोयंबटूर के घाट इलाकों और तिरुनेलवेली जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने कहा, "दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।"

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि 19 नवंबर तक पूरे तमिलनाडु में बारिश जारी रहेगी। मन्नार और कोमोरिन क्षेत्र में 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसको देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।