Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

हरियाणा: पंचकूला में रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से 1.06 करोड़ रुपये की ठगी

हरियाणा पुलिस ने गुरुवार को पंचकूला की रहने वाली रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट करके 1.06 करोड़ रुपये की ठगी मामले में एक आरोपित को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित का नाम मोहम्मद इरफान है।

पंचकूला के सब-इंस्पेक्टर सत्येंद्र नरवाल ने कहा, "ये एक अहमदाबाद से अरेस्ट किया है बंदा मोहम्मद इरफान करके जो डिजिटल अरेस्ट में अरेस्ट हुआ है। एफआईआर दर्ज हुई थी 112 नंबर पर साइबर थाने में। इसमें एक करोड़ छह लाख रुपये डिजिटल अरेस्ट करके पैसे डलवाएं गए थे और जिस खाते में पैसे डले हैं वो अकाउंट होल्डर है ये। इसके खाते में 90 लाख रुपये गए थे और इन्होंने अपना अकाउंट आगे बेचा हुआ है। आगे मुल्जिम की तलाश है और आगे की जांच जारी है।"

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी भी शामिल हैं और उनकी तलाश की जा रही है. 17 सितंबर को पीड़िता निवासी सुनीला मलिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे 52 घंटे तक "डिजिटल अरेस्ट" किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया।