Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

हरियाणा: यमुनानगर में बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला

हरियाणा के यमुनानगर के प्रतापनगर के पास खिजराबाद- भूडकलां रोड पर तेंदुए ने बाइक सवार पर हमला कर दिया, जिससे हड़कंप मच गया। इस टक्कर में तेंदुआ और बाइक सवार दोनों घायल हो गए।

बाइक सवार मनीष कुमार किसी तरह बच निकला और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना प्रभारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। किशनपुर निवासी मनीष कुमार किसी काम से बेलगढ़ जा रहा था। जब वो भूडकलां पहुंचा तो उसकी बाइक सड़क पार कर रहे तेंदुए से टकरा गई।