Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

हरियाणा: गुरुग्राम में गोदाम में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

हरियाणा के गुरुग्राम में सरस्वती एनक्लेव के एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियों को तैनात किया गया। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी।

सेक्टर-37 के दमकल केंद्र के अग्निशमन अधिकारी जय नारायण ने बताया कि आग मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे लगी और बुधवार सुबह तक इस पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। जय नारायण ने बताया, "दमकल विभाग को मंगलवार रात 11 बजकर 39 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।"

आग बुझाने के लिए गुरुग्राम, नूंह और झज्जर से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। आग बुझाने का काम अब भी जारी है। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।