Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

हरियाणा: फरीदाबाद में पुलिस और डकैती के आरोपित के बीच मुठभेड़

फरीदाबाद समेत एनसीआर में लूट और चोरी के 13 मामलों में शामिल एक आरोपित को बुधवार को फरीदाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 85 में हुई मुठभेड़ में आरोपित घायल हो गया।अधिकारी ने बताया, "फरीदाबाद सेक्टर 85 पुलिस को सूचना मिली थी कि एनसीआर में कई लूट और चोरी के मामलों में शामिल एक गिरोह का सदस्य यहां आने वाला है। पुलिस की टीम उसे पकड़ने गई थी।"

गिरफ्तार आरोपित का नाम विपिन है। वो बिहार का रहने वाली है। अधिकारी ने बताया, "आरोपित को गाड़ी रोकने के लिए कहा गया, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। फिर उन्होंने उसका पीछा किया और जब पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, तो आरोपित भागने की कोशिश करने लगा।" उन्होंने बताया, "इसके बाद उसने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की और उसके पैर में गोली लग गई।"

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया, "उसके खिलाफ कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और उसके बाद उसने फरीदाबाद, नोएडा और दिल्ली में लूट और चोरी के 10 और मामलों को अंजाम दिया।"