Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

हरियाणा के CM मनोहर लाल का नया अंदाज, गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ाई बुलेट

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आज गुरुवार को अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने आज अपने गुरुग्राम दौरे के दौरान रॉयल एनफील्ड की बुलेट बाइक की सवारी की।

सीएम मनोहर लाल साइबर हब से जेनपैक्ट चौक तक बुलेट बाइक पर सवार होकर पहुंचे, यहां पर सीएम ने सुशांत लोक से पहुंचे आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की और चाय पर चर्चा की।

स्थानीय लोगों ने रिहायशी क्षेत्रो में हो रही परेशानी से सीएम को अवगत कराया। इसके बाद गाड़ी से सेक्टर-45 के कन्हाई गांव पहुंचे और यहां पर लोगों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कन्हाई में कूड़ा नहीं उठने के कारण गंदगी के ढेर लग गए हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही सेक्टर-45 में रमाडा होटल के समीप कूड़े के ढेर मिलने पर सीएम ने निगम अधिकारियों को फटकार लगाई।