Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

हरियाणा के मोस्ट वॉन्टेड अपराधी ने की खुदकुशी, पुलिस से घिरता देख खुद को मारी गोली

Rajasthan: डकैती और अपहरण के कई मामलों में आरोपी हरियाणा के एक मोस्ट वॉन्टेड अपराधी ने मंगलवार को राजस्थान के झुंझुनू में खुदकुशी कर ली। अपराधी संजय उर्फ ​​भेड़िया ने पीछा कर रही हरियाणा पुलिस से घिर जाने पर खुद को सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना खानपुर गांव के पास की है। गोली लगने के बाद पुलिस संजय को सिंघाना के सरकारी अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सिंघाना अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, "एसटीएफ हरियाणा पुलिस दोपहर करीब 12.15 बजे हमारे पास ये मामला लेकर आई। उनके मुताबिक, वो एक मोस्ट वांटेड आरोपित है और उसने अपने सिर में गोली मारी थी। सिर में गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई।"

मृतक हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था और उस पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित था। सिंघाना पर लूट और अपहरण समेत 20 से ज्यादा मामले दर्ज थे।