Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

गुजरात: खेड़ा में तेज बारिश की वजह से निचले इलाकों में आई बाढ़

गुजरात में खेड़ा जिले के कई इलाकों में सोमवार को भारी बारिश हुई, इसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। खेड़ा जिले के साथ-साथ नडियाद, महुधा, कठलाल, कपड़वंज, गल्तेश्वर, थासरा, मातर, खेड़ा, महमदवाद तहसील में तेज बारिश हुई।

नडियाद में चार घंटे में छह इंच बारिश दर्ज की गई। मौजूदा हालात को देखते हुए खेड़ा जिले में अलर्ट जारी किया गया है।
इससे पहले शनिवार को उत्तर गुजरात के कई इलाकों में बारिश हुई,

निचले इलाकों में पानी भर गया और गांवों को जोड़ने वाले हाइवे और सड़कों पर आवाजाही रुक गई। अधिकारियों के मुताबिक राज्य के 206 जलाशयों में से 66 जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गए हैं।