Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

गुजरात: वडोदरा के सयाजी चिड़ियाघर में बाढ़, कई जानवरों और पक्षियों ने गंवाई जान

गुजरात में कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन बारिश कम होने से हालात में अब थोड़ा सुधार हुआ है। वहीं वडोदरा और राज्य के कुछ हिस्से अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं।

वडोदरा में विश्वामित्री नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह 37 फीट से घटकर 32 फीट हो गया। हालांकि, वडोदरा के सयाजी चिड़ियाघर में आई बाढ़ ने कुछ जानवरों और पक्षियों की जान ले ली। मौसम विभाग ने गुरुवार को सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

सबसे ज्यादा प्रभावित वडोदरा, द्वारका, जामनगर, राजकोट और कच्छ जिलों में स्थानीय प्रशासन के साथ सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव के कामों में लगी हुई है।