Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

गुजरात: सेना ने मांडवी में 200 लोगों को बचाया

भारतीय सेना ने शुक्रवार को गुजरात के बाढ़ प्रभावित मांडवी से 200 लोगों को बचाया और उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। आईएमडी ने कहा कि कच्छ क्षेत्र के ऊपर बना गहरा दबाव शुक्रवार सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

मौसम विभाग (आईएमडी) की चेतावनी के बाद कच्छ के कलेक्टर अमित अरोड़ा ने वीडियो संदेश जारी कर अब्दासा, मांडवी और लखपत तालुका में रहने वाले लोगों से अपनी झोपड़ियों और कच्चे घरों को छोड़कर किसी स्कूल या दूसरी इमारतों में शरण लेने के लिए कहा।

आईएमडी की ओऱ से गुरुवार रात में कहा गया था, “कच्छ और आसपास के इलाकों पर गहरा दबाव लगभग पश्चिम की ओर पूर्वोत्तर अरब सागर में बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद ये अगले दो दिनों के दौरान भारतीय समुद्री तट से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर दूर चला जाएगा।''ॉ

आधिकारिक जानकारी में कहा गया है कि आईएमडी की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल गुरुवार रात गांधीनगर में स्टेट इमरजेंसी सेंटर पहुंचे और जिला प्रशासन की तैयारियों के बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जिला कलेक्टर अरोड़ा से बात की।

अरब सागर में अगस्त में चक्रवात का बनना भी दुर्लभ है। आईएमडी ने कहा कि इस अवधि में समुद्र के हालात खराब रहेंगे और गुजरात तट के आसपास हवा की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।"