Breaking News

होर्मुज में ईरानी टोल लगने से कूटनीतिक समझौता असंभव हो जाएगा: अमेरिका     |   बंगाल में बमबाजी कर मुंबई में छिपे थे आरोपी, क्राइम ब्रांच ने देवनार में जाल बिछाकर 3 को किया अरेस्ट     |   'NEET पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ सवाल बाहर आए', सांसदों के सामने बोले NTA चीफ     |   पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग खत्म, वोटिंग प्रतिशत 87.73 रहा     |   दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद ने अंतरिम जमानत के लिए HC का रुख किया, सुनवाई कल     |  

कूड़े को सेग्रिगेट करने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने निकाली जागरुकता रैली

ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के लिए कूड़े को सेग्रिगेट करने के मकसद से शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और फीडबैक फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास पर सेक्टर स्वर्णनगरी में यह रैली निकाली गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर निकाली गई इस रैली में लाउडस्पीकर के जरिए कूड़े को सेग्रिगेट करने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के नारे भी लगाए गए। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस मैं ग्रेटर नोएडा वीडियो से गीला और सुख कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में रखने तथा ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में सहयोग की अपील की है। वहीं, घरों से गीला व सूखा कूड़ा उठाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने फीडबैक फाउंडेशन एनजीओ को 7 वर्षों के लिए अनुबंध किया है। यह संस्था 1 जून 2025 से क्लस्टर 5 के सेक्टर सिग्मा 1, 2, 3 व 4, सेक्टर 36 व 37, स्वर्ण नगरी, सेक्टर पी-3 व पी 4, चाई थ्री न फोर, फाई थ्री व फोर के घरों से कूड़ा उठाना शुरू करेगी। इसके लिए संस्था घर-घर जाकर लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक करने का भी निरंतर प्रयास करेगी।  लोगों को इस स्वच्छता अभियान में सहयोग करने के लिए प्रेरित भी करेगी l