Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

चेन्नई एयरपोर्ट पर 7.58 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 10 यात्री गिरफ्तार

Tamilnadu: कस्टम डिपार्टमेंट ने मंगलवार को बताया कि चेन्नई एयरपोर्ट पर 7.58 करोड़ रुपये का करीब 12 किलो सोना बरामद किया गया है। मामले में 10 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) से मिली स्पेशिफिक सूचना के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने 24 जुलाई को दुबई और अबू धाबी से आए 10 यात्रियों को रोककर तलाशी ली।

सीमा शुल्क के प्रिंसिपल कमिश्नर आर. श्रीनिवास नाइक की ओर से जारी आधिकारिक रिलीज में कहा गया कि यात्रियों की शुरुआती जांच में पता चला कि उनके बैगेज में सोने के बिस्कुट थे और उनके अंडरगारमेंट्स में पेस्ट के रूप में सोना छिपा हुआ था।

रिलीज में कहा गया कि सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धाराओं के तहत 10 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया और उनसे 7.58 करोड़ रुपये की कीमती धातु बरामद की गई।