Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

गोवा: इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन चर्च में क्रिसमस की धूम

गोवा के पणजी में इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन चर्च रोशनी और सजावट से क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पूरे उत्साह के साथ जीवंत हो गया है। स्थानीय लोग और पर्यटक आधी रात की सामूहिक प्रार्थना में भाग लेने के लिए ऐतिहासिक चर्च में इकट्ठे होना शुरू हो गए।

इस अवसर पर चर्च को भव्य तरीके से सजाया गया है। क्रिसमस को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर दिखाई दिया। न केवल पणजी में बल्कि पूरे देश के चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं और सेवाएं आयोजित की जा रही हैं।

इमैक्युलेट कॉन्सेप्शन चर्च में उत्सव और परंपरा का मिश्रण है। मिडनाइट मास, कैरोल गायन और मोमबत्तियां जलाना मुख्य आकर्षण हैं, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों की एक बड़ी भीड़ को आकर्षित करते हैं।