Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने खेलो गोवा केंद्रों का शुभारंभ किया

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने बुधवार को राज्य में युवा खेल प्रतिभाओं को निखारने की पहल के तहत सैंक्वेलिम और पोंडा में खेलो गोवा केंद्रों का शुभारंभ किया।

प्रमोद सावंत ने कहा, "ये गोवा सरकार द्वारा "खेलो गोवा" कार्यक्रम के तहत शुरू की गई एक बहुत ही सराहनीय पहल है। ये हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के "खेलो इंडिया" मिशन के दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाता है, जिसे पूरे देश में लागू किया जा रहा है। ये केंद्र बच्चों को खेलों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने में मील का पत्थर साबित होगा।" ये केंद्र तीन रोमांचक खेल विषयों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल और तीरंदाजी शामिल हैं।