Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

गोवा: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंत्रालय में बजट पूर्व बैठक की अध्यक्षता की

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने गुरुवार को मंत्रालय में बजट पूर्व बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राज्य सरकार के मुख्य सचिव, सचिव और विभागाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक के बाद उन्होंने कहा, "राज्य चालू वित्त वर्ष के लिए 1423 करोड़ रुपये का रेवेन्यु सरप्लस बजट हासिल करने में कामयाब रहा है। मार्च 2025 तक लगभग 100 आश्वासन हासिल किए जाने हैं और कुल ऋण अनुपात 30% से घटाकर 29 कर दिया गया है।"

उन्होंने सभी विभागों से अतिरिक्त राजस्व स्रोत उत्पन्न करने के लिए नवीन तरीकों का पता लगाने के लिए भी कहा है आवंटित बजट के इस्तेमाल को अनुकूलित करने पर खासा जोर दिया है।

इसके अलावा सभी विभागों, निगमों और स्वायत्त निकायों को आत्मनिर्भरता और राजस्व सृजन को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा संपत्तियों के मुद्रीकरण के तरीकों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दोहराया कि राज्य सरकार का लक्ष्य एक मजबूत और ज्यादा आत्मनिर्भर गोवा का निर्माण करना है।