Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

तेलंगाना के सूर्यापेट में बस हादसे में चार लोगों की मौत

तेलंगाना में शुक्रवार सुबह सूर्यापेट-खम्मम राजमार्ग पर एक बस लॉरी से टकरा गई जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बस में सवार यात्री छत्तीसगढ़ से अपनी आजीविका कमाने के लिए हैदराबाद जा रहे प्रवासी मजदूर थे।

सूर्यापेट पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "बस एक रूकी हुई लॉरी से टकरा गई। दुर्घटना के समय बस में 32 यात्री सवार थे। ये सभी प्रवासी श्रमिक थे जो छत्तीसगढ़ से हैदराबाद जा रहे थे। चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 18 घायल हो गए।" घायलों को इलाज के लिए सूर्यापेट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।"