Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

Tamil Nadu: पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी कार, चार महिलाओं की मौत, एक घायल

Tamil Nadu: तमिलनाडु में समयपुरम मरिअम्मन मंदिर की पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी बेकाबू कार ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया जिसमें चार महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये हादसा सुबह करीब पांच बजे पेरंबलूर जिले के सिरुवचूर के पास चेन्नई-त्रिची राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।महिलाएं मंदिर की ओर पैदल जा रही थीं। उसी समय चेन्नई से त्रिची जा रही एक कार का संतुलन बिगड़ गया और उसने महिलाओं को टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान कुड्डालोर की मलारकोडी (35), शशिकला (47) और विजयालक्ष्मी (40) और सलेम की चित्रा (40) के रूप में की गई है। तोझार कुडिकट्टई की ज्योतिलक्ष्मी (57) को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को बरामद किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए पेरंबलूर जिला सरकारी मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक शिकायत के आधार पर, पेरंबलूर पुलिस ने मामला दर्ज किया और चेन्नई के रहने वाले गौतम (24) नाम के कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच जारी है।