Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

चार बार के सांसद रवि वर्मा ने छोड़ा अखिलेश का साथ, थामेंगे कांग्रेस का हाथ

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में अनबन और बढ़ सकती है. चार बार के सांसद रवि वर्मा ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. ये वो नेता हैं जिनका मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से बहुत पुराना रिश्ता रहा है. उनके परिवार के लोग कई बार सांसद रहे. पिछले कुछ दिनों से वे समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों में नजर भी नहीं आ रहे थे.

रवि प्रकाश वर्मा ने 2 नवंबर को अपना इस्तीफा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा. इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि जनपद लखीमपुरखीरी में पार्टी के आंतरिक हालात के कारण मैं काम कर पाने में असमर्थ हूं, इसलिए सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.

ये भी पता चला है कि उन्हें मनाने के लिए अखिलेश यादव ने कोशिशें भी की, लेकिन बात नहीं बनी. समाजवादी पार्टी से चार बार के सांसद रहे इस नेता के पार्टी छोड़ देने से अखिलेश यादव के पीडीए के फार्मूले पर भी आंच आ सकती है. वे गैर यादव पिछड़ी बिरादरी के नेता हैं.