Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

भारी बारिश की वजह से गुवाहाटी में बने बाढ़ जैसे हालात

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के अगले दिन मंगलवार को कई हिस्सों में बाढ़ आ गई, जिससे शहर के ट्रैफिक पर बुरी तरह असर पड़ा।

भारी बारिश के बाद लगभग पूरे शहर में पानी भर गया, जिससे मेन सड़कों पर ट्रैफिक लगभग थम गया। इसकी वजह से लोग कई इलाकों में काफी देर तक फंसे रहे।

गुवाहाटी का रुक्मिणीगांव मंगलवार को पूरी तरह से पानी में डूबा रहा। मौसम विभाग ने कामरूप जिले के अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ तूफान आने का अलर्ट जारी किया है।

गुवाहाटी शहर के पुलिस आयुक्त दिगंता बराह ने भी रुक्मिणीगांव इलाके का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। खराब मौसम के मद्देनजर मंगलवार को शहर के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे।