Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

कर्नाटक: सुनसान घर में मिले पांच कंकाल, लोगों ने उन्हें 2019 में देखा था आखिरी बार

कर्नाटक के पुराने बेंगलुरू जेल रोड पर एक सुनसान घर में पांच कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। चार कंकाल एक कमरे में दो बिस्तर पर और दो फर्श पर सोते हुई अवस्था में मिले। जबकि एक कंकाल दूसरे कमरे में मिला।

पुलिस को संदेह है कि सभी कंकाल एक ही परिवार के हो सकते हैं। आस-पड़ोस के लोगों और रिश्तेदारों की माने तो पीड़ित परिवार बहुत ही निजी जीवन जीता था और आखिरी बार उन्हें जून 2019 में देखा गया था। 

जानकारी के मुताबिक, घर पर हमेशा ताला लगा रहता था। करीब दो महीने पहले सुबह सैर पर जाते वक्त उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ देखा था, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस जांच के मुताबिक, घर में कई बार घुसपैठ कर तोड़फोड़ की गई।