Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

रोडवेज बस में पांच लोगों ने किया था नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

देहरादून आईएसबीटी पर किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद इन्हें भी पुलिस गिरफ्तार करने की प्रक्रिया कर रही है।

 

एसएसपी अजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बस के कर्मचारी किशोरी को दिल्ली से देहरादून लेकर आये थे। इसी बस में पांच युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 

उत्तराखंड की अनुबंधित बस के सरकारी कर्मचारी व कैशियर को मामले में गिरफ्तार किया गया है। जबकि सफाई कर्मचारी समेत तीन से अभी पूछताछ जारी है। पुलिस ने उत्तराखंड से अनुबंधित बस को भी बरामद कर कब्जे में ले लिया है।