Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

झारखंड के गुमला में पांच माओवादी गिरफ्तार

झारखंड के गुमला जिले में सब-जोनल कमांडर सहित पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि माओवादियों के पास से एक कार्बाइन, तीन राइफल, तीन देशी पिस्तौल और 137 जिंदा कारतूस सहित बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। 'सब-जोनल कमांडर' को बुधवार को जिले के अंजन हिरणखंड जंगल से गिरफ्तार किया गया।

दक्षिणी छोटानागपुर डिवीजन के डीआइजी अनुप बिरथरे ने कहा, "गुमला पुलिस ने एक माओवादी सब-जोनल कमांडर को चार माओवादियों के साथ गिरफ्तार किया है। एक कार्बाइन, तीन 3.15 राइफल और देशी पिस्तौल सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं। हमने एक आईईडी भी बरामद किया, जिसे हमने नष्ट कर दिया। ये उपलब्धि हमें डीजीपी और झारखंड सरकार के नेतृत्व में चल रही जांच के तहत मिली है।"