Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

दिल्ली के रोहिणी में लगातार बारिश के बीच ढही 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि हादसे में कोई घायल हुआ है या नहीं। अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति का जायजा ले रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में भी बुधवार को एक इमारत गिर गई। फायर विभाग के मुताबिक, वहां 13 से 14 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव अभियान जारी है।