दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि हादसे में कोई घायल हुआ है या नहीं। अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति का जायजा ले रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में भी बुधवार को एक इमारत गिर गई। फायर विभाग के मुताबिक, वहां 13 से 14 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव अभियान जारी है।
दिल्ली के रोहिणी में लगातार बारिश के बीच ढही 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
You may also like
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- यादवों में भी कर रहे भेदभाव, 2027 में सपा को लगेगा झटका.
सीएम योगी का ऐलान, भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा-पुलिस और राजस्व विभाग में मिलेगी नौकरी.
धन्वंतरि जयंती: योगी सरकार ने आयुष चिकित्सा को दी नई पहचान, साढ़े नौ साल में मजबूत हुआ स्वास्थ्य ढांचा.
CM योगी की वैज्ञानिक अधिकारियों को दो टूक, 'जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ितों को दिलाएं न्याय'.