Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

भोपाल में वैन और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 10 घायल

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बेरसिया इलाके में बुधवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बेरसिया थाना प्रभारी विजेंद्र सेन ने बताया कि नर्मदापुरम की ओर जा रही पिकअप और नर्मदापुरम से मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टैक्टर-ट्रॉली की भोपाल जिले की बेरसिया तहसील के बाहरी इलाके में टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन में सवार सिरोंज निवासी मुकेश अहिरवार (40), बबरी बाई (60), दीपक (14), लक्ष्मी बाई (60) और हरि बाई (60) की मौके पर ही मौत हो गई। सेन ने बताया कि दोनों वाहनों में सवार तीन बच्चों समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।