Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

MP News: ग्वालियर में तेज रफ्तार एसयूवी ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, पांच लोगों की मौत

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार सुबह पुलिस के पीछा किए जाने के दौरान तेज रफ्तार एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि टक्कर की एक अन्य घटना में शामिल होने के बाद भागने की कोशिश कर रहे एसयूवी के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने बताया कि ये हादसा सुबह करीब पौने तीन बजे परशुराम चौराहा पर हुआ।

राम नवमी के अवसर पर शीतला माता मंदिर में दर्शन के बाद ऑटो-रिक्शा से लौट रहे थे। चश्मदीदों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो एक नीम के पेड़ से जा टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। सक्सेना ने बताया कि पुलिस बस स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद भागने का प्रयास कर रहे एसयूवी के चालक का पीछा कर रही थी। 

मृतकों की पहचान इंद्रजीत शाक्य (55), उनकी पत्नी लीला (52), शुभम कश्यप (30), उनकी पत्नी शगुन (25) और रिश्तेदार पिंकी कश्यप (60) के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के थे। घायलों में प्रीति (20), प्रियांश (5), आरव (6) और ऑटो चालक राजेश कुमार (28) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि एसयूवी चालक अमन शर्मा (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार शाम छिंदवाड़ा जिले में बस और पिकअप वाहन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 31 अन्य घायल हुए थे।