Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच फायरिंग

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कुछ देर फायरिंग हुई। ये जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने छतरू मे सर्च ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादियों से आमना सामना हो गया और दोनों ओर से कुछ देर फायरिंग हुई।’’

पिछले दो महीनों के दौरान किश्तवाड़ के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई है। ातेरह सितंबर को छतरू के नैदघाम इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत सेना के दो जवान शहीद हो गए थे।