Breaking News

अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश     |  

कर्नाटक: चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

बेंगलुरु से विजयपुरा जा रही बस में शुक्रवार को आग लग गई। हादसे में यात्री बाल-बाल बचे। ये घटना विजयपुरा के बाहरी इलाके हित्टनहल्ली गांव में हुई।

ड्राइवर ने बस में धुआं देखा और तुरंत सभी यात्रियों को अपना सामान छोड़कर बस से उतर जाने को कहा। देखते ही देखते बस में आग लग गई और वो जलकर राख हो गई।

घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।