Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

Haryana: गुरुग्राम के बंधवाड़ी गांव में लैंडफिल साइट पर आग लगी, धुंआ-धुंआ हुआ इलाका

हरियाणा के गुरुग्राम के बंधवाड़ी गांव में लैंडफिल साइट पर मंगलवार को आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए एक दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मंगलवार तड़के तीन बजे लैंडफिल साइट पर लगी आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन सुबह पांच बजे कूड़े में फिर से आग लग गई। दमकल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।

उन्होंने कहा, "हमने साइट पर एक वाहन को स्टैंड-बाय पर रखा है। दमकल की गाड़ियों ने उस पर काबू पा लिया था। लेकिन बाद में अधिकारियों ने हमें सूचित किया कि आग फैल रही थी। हमने गुरुग्राम से चार और गाड़ियों को साइट पर भेजा। सुबह तीन बजे तक वे आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। आग पर काबू पाया, लेकिन ये फिर से फैल गई और हमें सुबह पांच बजे फिर से मैसेज मिला। हमने फिर गुरुग्राम से आठ और फ़रीदाबाद से चार इंजन भेजे और फिर शाम 6 या 7 बजे तक हम आग पर पूरी तरह से काबू पा लेंगे।"