Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

किसानों को प्रति एकड़ 2,000 रुपये बोनस के रूप में दिए जाएंगे: CM सैनी

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी रविवार को भिवानी की अनाज मंडी में जन आशीर्वाद रैली में शामिल हुए। मंच पर सीएम नायब सैनी का स्वागत किया गया और गदा भेंट की गई।

इस मौके पर सैनी ने कहा, "कांग्रेस झूठ फैला रही है कि बीजेपी इस योजना को लागू नहीं करेगी। हुडा साहब इस योजना से हरियाणा के लोगों को फायदा हो रहा है। राज्य में कम बारिश की वजह से किसानों को उनकी फसल के लिए प्रति एकड़ 2,000 रुपये बोनस के रूप में दिए जाएंगे।" हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एक अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजे चार अक्टूबर को आएंगे।