Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

नेपाल हादसे में अपनों की जान गंवाने वाले शोक में डूबे परिवार

नेपाल में शुक्रवार को हुए बस हादसे में मारे गए 27 भारतीय तीर्थयात्रियों के परिवार त्रासदी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। उस हादसे में महाराष्ट्र के जलगांव में एक परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई।

मरने वालों के रिश्तेदार अब भी ये मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि उनके अपने अब इस दुनिया में नहीं हैं। शनिवार को वायुसेना का विमान हादसे में जान गंवाने वाले 25 भारतीयों का शव नेपाल से लेकर जलगांव आया।

ये लोग उन 110 लोगों में शामिल थे, जो महाराष्ट्र के अलग-अलग जगहों से गए थे। वे नेपाल में दो बसों और एक वैन में सफर कर रहे थे। काठमांडू से लगभग 115 किलोमीटर दूर नेपाल के तनाहुन जिले में शुक्रवार को बस दुर्घटना में उनकी जान चली गई थी।