Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

रोहतक से दिल्ली जा रही ट्रेन में धमाका, कुछ यात्री घायल

हरियाणा में रोहतक के पास सोमवार शाम ट्रेन में सफर कर रहे यात्री के पास रखे पटाखों में विस्फोट के बाद आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कुछ यात्री घायल हो गए। ट्रेन जींद से सांपला और बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली जा रही थी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के एक हिस्से में आग लग गई।

अधिकारी ने फोन पर बताया, "शुरुआती जानकारी के मुताबिक ऐसा शक है कि ट्रेन में शॉर्ट सर्किट हुआ और ट्रेन में पटाखे ले जा रहे यात्री के सामान में विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई।"

उन्होंने बताया कि इस घटना में दो से तीन यात्रियों को मामूली चोट आई है।अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया है।