Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

चेन्नई में इंडियन ऑयल प्लांट में विस्फोट, दुर्घटना में एक कर्मचारी की मौत

तमिलनाडु में चेन्नई के तोंदियारपेट में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के एक प्लांट में बुधवार को हुए विस्फोट में एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

अग्निशमन और बचाव सेवा विभाग के अधिकारी ने कहा कि घटना उस समय घटी जब कर्मचारी इथेनाल रखने के एक खाली टैंक में वेल्डिंग करने में लगे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद पांच दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने कहा, जब हम पहुंचे तो आग को बुझाया जा चुका था, क्योंकि आईओसीएल की आंतरिक अग्नि सुरक्षा प्रणाली है। दुर्घटना में एक कर्मी की मृत्यु हो गई। वहीं, एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की वजह अभी पता नहीं चली है।