Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

लखनपुर की पहाड़ी से आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी 51 पेटी शराब

कलेक्टर कोचर के निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब पर लगातार पुलिस और आबकारी विभाग के द्वारा कारवाई की जा रही हैं. गुरुवार देर शाम  जिला आबकारी अधिकारी रवींद्र खरे के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी केपी गांधी और उपनिरीक्षक सुरेश कुमार गौंड के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर की पहाड़ी के पास 41 पेटी मसाला और 10 पेटी प्लेन अवैध शराब पकड़कर यह कार्यवाही को अंजाम दिया गया है.

 सहायक जिला आबकारी अधिकारी के. पी. गांधी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त कि लखनपुर की पहाड़ी के पास उमा, परसोत्तम, गुड्डू, प्रमोद व राजेंद्र यादव द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए हैं. जहां मैने व मेरी समस्त टीम ने जाकर देखा तो पता चला की पहाड़ी में 2 कमरे बने हैं, जिसमें अवैध शराब रखी हुई थी. जहां अवैध शराब बरामद कर विधीवत कार्रवाई करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.  

साथ ही राजस्व से भी पता किया जा रहा है कि यह कमरे किसके हैं, यह शराब की कीमत करीब ढ़ाई लाख रुपए के आसपास की बताई जा रही है. इस कार्रवाई में वृत 'ब' प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार गोंड,आबकारी आरक्षक जगदम्बा पांडे,हरिसिंह घुरैया,कुलदीप कटारे, छोटेलाल चौरसिया, तपिश हल्वी, अरविंद जाटव, भूपति सिंह व महिला आबकारी आरक्षक गीतांजलि गुप्ता, मेघा अहिरवार सहयोगी रहे.