Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के चतरू में शुक्रवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद हो गए, वहीं दो जवान घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है. शहीद हुए जवानों की पहचान व्हाइट नाइट कॉर्प्स के नायब सूबेदार विपिन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह के रूप में हुई है.

सुरक्षाबलों ने जंगलों में छिपे 3-4 आतंकियों को घेर रखा है. अधिकारियों के मुताबिक उन्हें चतरू ​​​​​​बेल्ट के नैदघाम गांव में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों के होने की खुफिया सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया.