Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

लातेहार में पुलिस और JJMP उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, दो उग्रवादी गिरफ्तार

लातेहार जिले के हेरंहज थाना क्षेत्र के नवादा मुख्य सड़क स्थित लात जंगल में पुलिस और जेजेएमपी के उग्रवादियों के बीच मंगलवार सुबह मुठभेड़ हुई. पुलिस ने मुठभेड़ मे शामिल जेजेएमपी के हेरहंज स्थित बंदुआ निवासी अजय कुमार उर्फ अजय गंझू तथा भदई बथान निवासी उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. साथ ही कई हथियार, गोलियां और अन्य सामान बरामद किए गए हैं. 

एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कई उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जंगल में जुटे थे. सूचना मिलते ही स्पेशल ऑपरेशन ड्रैगन 24-25 का गठन किया गया. टीम मंगलवार सुबह लात जंगल में छापमारी के लिए गई. उनके पहुंचते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस की टीम ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद दोनों ओर से कई राउंड गाेलियां चलीं. पुलिस ने मुठभेड़ मे शामिल जेजेएमपी के उक्त दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके मे सर्च ऑपरेशन चलाया. जिसमे एक एसएलआर राइफल, एक सेमी ऑटोमेटिक अमेरिेकन मेड राइफल, देशी राइफल एक, अलग-अलग राइफल के 96 गोली, तीन कारतूस चार्जर, तीन मैगजीन, कई पिठ्ठू, लेटर पैड व एक पल्सर मोटरसाइकिल समेत कई जरूरी सामान बरामद किया है. बाद में पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी ग्रामीणों की आड़ लेते हुए भागने में सफल रहे.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गत 20 नवंबर की रात तुबेद कोल माइंस से बालूमाथ कुसमाही साइडिंग के लिए कोयला लेकर निकले पांच हाइवा पर आगजनी और फायरिंग की घटना हुई थी. इसके बाद पुन: किसी घटना को अंजाम देने की मंशा से उग्रवादी बंदुआ जंगल में एकत्रित हुए थे. छापामारी अभियान में बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रव्वानी, पुनि परमानंद बिरूआ, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर पंकज कुमार व सैट के जवान शामिल थे.