Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। ये हादसा असम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर दोईमुख इलाके में रंगा डे-रिजर्व के पास हुआ।

ट्रेन तिनसुकिया जा रही थी। ईटानगर के विधायक तेची कासो ने कहा कि राज्य के पहाड़ी इलाकों में चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी होनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने रीति-रिवाजों के साथ हाथी का अंतिम संस्कार किया।